चंदननगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चुराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जोर से दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी है जो अपने नशे का शौक पूरा करने के लिए अपने साथी को साथ मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
चंदन नगर थाना क्षेत्र में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटना हो रही थी पुलिस को कुछ सीसीटीवी भी मिले थे जिसके आधार पर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चोर शाहनवाज को गिरफ्तार किया है आरोपी सीसीटीवी में भी मोटरसाइकिल चुराते कैद हुआ था शाहनवाज से दो चोरी की मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की है पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया चोर नशे का आदी है जो अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था पूरे मामले में पुलिस शाहनवाज के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है।
