श्री गणेश विसर्जन हेतु इंदौर नगर निगम की विशेष तैयारियां 91 स्थानों पर एकत्रित करेगा श्री गणेश प्रतिमा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर नगर निगम तकरीबन 2 साल पहले गणेश विसर्जन को लेकर काफी सुर्खियों में रहा था और कचरे की गाड़ियों से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नगर निगम के अधिकारियों के द्वारा कर दिया गया था

.जिसके कारण इंदौर की ख्याति देशभर में बदनाम हुई थी उसी को देखते हुए इंदौर नगर निगम के नवनियुक्त महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक अलग तरह की व्यवस्था की है और इस बार किसी तरह की कोई गलती ना हो इसका विशेष ध्यान रखा है साथ ही विधि-विधान से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हो इसको लेकर एक व्यवस्था बनाई है उसी के तहत नवनियुक्त महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा शहर भर में विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं को एकत्रित किया है और उसके बाद सामूहिक रूप से इन प्रतिमाओं को एकत्रित कर ढोल धमाकों के साथ इन्हें जवाहर टेकरी स्थित तालाब पर ले जाकर इनका विधि विधान से विसर्जन किया जाएगा इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन की तैयारी इंदौर नगर निगम के नवनियुक्त महापौर ने की है बता दे तकरीबन 2 साल पहले इंदौर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने गणेश प्रतिमाओं को एकत्रित कर उन्हें कचरे की गाड़ियों में डालकर उनका विसर्जन कर दिया था जिसके कारण देशभर में इंदौर की ख्याति पर धब्बा लगा था अतः इस तरह कोई गलती ना हो इसको लेकर इंदौर नगर निगम के नवनियुक्त महापौर ने इस तरह की व्यवस्था की है अतः अलसुबह से ही इंदौर के विभिन्न क्षेत्रों में खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा गणेश प्रतिमाओं को एकत्रित किया गया ।

Exit mobile version