नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील फोटो भेजकर सगाई तुड़वाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विजय नगर थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके परिचित अभिषेक आजाद चौकसे के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि अभिषेक ने नशीला पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींच लिए। युवती का रिश्ता तय हुआ तो आरोपित ने रिश्तेदारों को फोटो भेज कर सगाई तुड़वा दी।
पुलिस के मुताबिक पलासिया क्षेत्र निवासी युवती आरोपित अभिषेक आजाद चौकसे से साथ ही पढ़ाई करती थी। पांच साल पूर्व समता विला अनुराग नगर में अभिषेक ने युवती को बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोशी की अवस्था में अभिषेक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने भाई आशीष उर्फ गुड्डू चौकसे से मुलाकात करवाई और बताया वह पनागर गाडरवाड़ा का गुंडा है। युवती का आरोप है कि आशीष ने भी युवती तो धमकाया और अभिषेक के साथ रहने का दबाव बनाया।
दो बार गर्भवती हुई लेकिन अभिषेक ने गर्भपात करवा दिया। जनवरी में उसकी सगाई हुई तो अभिषेक ने रिश्तेदारों को कॉल व मैसेज करना शुरू कर दिए। वह घर से कब और कहां जाती है, इसकी निगरानी के लिए युवकों को पीछे लगा दिया। पिछले सप्ताह तिलक नगर थाना क्षेत्र में युवती को धमकाया। पुलिस ने अभिषेक की तलाश में एक दल बैंगलुरु भेजा लेकिन वह फरार हो गया।

Exit mobile version