नया इतिहास लिखेगी इंदौरी समिट- शिवराज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जनवरी माह में इंदौर में दो बड़े महा आयोजन होना है , प्रवासी भारतीय सम्मेलन के साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का महत्वपूर्ण आयोजन है , जिसकी तैयारी को अब गति मिलेगी. कल मुंबई में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्योगपति रतन टाटा से लेकर अन्य दिग्गजों से वन टू वन मुलाकात की और समिट में आने का न्योता भी दिया . वहीं एमपीआईडीसी के नवागत एमडी मनीष सिंह कार्यभार ग्रहण करते ही एक्शन में आए गए.. ताबड़तोड़ उन्होंने दोनों प्रमुख आयोजनों की तैयारियां शुरू करवा दी और मुंबई का आयोजन भी सफल साबित हुआ . अभी मुम्बई से लौटते ही आज दोपहर 1 बजे एमपीआईडीसी अधिकारियों- कर्मचारियों की मीटिंग लेंगे और कल 12 बजे सभी आईटी कंपनियों के प्रतिनिधियों को खण्डवा रोड स्थित अतुल्य आईटी पार्क में चर्चा के लिए बुलाया है . इंदौर में अब इन दोनों बड़े आयोजनों की युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू होंगी.

Exit mobile version