इंदौर के विश्व प्रसिद्ध श्री रणजीत हनुमान धाम की कीर्ति सभी दिशाओं में फैली हुई है… मंदिर में प्रतिवर्ष रणजीत अष्टमी पर सबसे विशाल प्रभात फेरी निकाली जाती है.. वही इस साल भी रणजीत अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया और अलसुबह लाखो श्रद्धालुओं के साथ बाबा रणजीत की प्रभातफेरी निकली गई। वही रणजीत अष्टमी के अवसर पर हनुमान जी के प्रसिद्ध धाम में चार दिनी आयोजनों का समापन भी आज हुआ.. जबकि प्रभात फेरी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा और उड़ते हनुमान जी आकर्षण का केंद्र रहे ।
इंदौर के रणजीत हनुमान धाम के भक्त देश और विदेश में फैले है.. मंदिर में सभी पर्वों पर होने वाले धार्मिक आयोजनों में सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है.. जबकि रणजीत हनुमान मंदिर से जुड़े सभी श्रद्धालुओं को रणजीत अष्टमी पर्व का विशेष रूप से इंतजार रहता है.. क्योंकि इस दिन मंदिर से सबसे विशाल प्रभात फेरी निकाली जाती है.. वही इस साल रणजीत अष्टमी का पर्व की शुरुआत 13 दिसंबर को ध्वजारोहण से हुई। वही आज अलसुबह निकली प्रभातफेरी का स्वरूप इस वर्ष और भी भव्य रहा, जिससे करीब तीन लाख भक्त शामिल हुए, पंडित दीपेश व्यास के मुताबिक इस साल प्रभातफेरी में आगे 5100 महिला भक्त लेकर शामिल हुई, साथ ही इस बार भक्त मंडल और मंदिर प्रशासन ने तय किया था कि प्रभातफेरी में डीजे प्रतिबंधित रहा।
