चाय पीने को लेकर हुए विवाद के चलते तीन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है वहीं पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर एक नाबालिग सहित अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए बदमाशों पर पूर्व में भी अपराधिक रिकार्ड है।
मामला एमआइजी थाना क्षेत्र के रुस्तम के बगीचे में चाय पीने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया इस दौरान बदमाश लकी ने अपने एक अन्य साथी कपिल और एक नाबालिक बच्चे के साथ मिलकर चाकुओं से हमला बोल दिया घटना में लोकेश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी कपिल और लक्की सहित एक नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास से धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं फिलहाल पकड़े गए आरोपी लकी और कपिल पर पुराने भी अपराध दर्ज है जिसमें हत्या अवैध वसूली जैसे मामले दर्ज हैं।
