.इंदौर शहर की क्षता और सौंदर्य करण करने के उद्देश्य से उद्यानों और कई प्रमुख स्थलों के सामने से अस्थाई दुकानों पर निगम द्वारा रिमूवल कार्रवाई की जा रही है जहां शनिवार को रिमूवल विजय नगर स्थित मेघदूत गार्डन के सामने दुकानें हटाने पहुंचा तो दुकानदारों ने इसका विरोध किया।
.देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर इन दिनों अलग-अलग हिस्सों में रिमूवल कार्रवाई हो रही है। जहां इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के अंतर्गत विजयनगर स्थित मेघदूत उपवन उद्यान के सामने सड़क किनारे लगने वाले अस्थाई चाट चौपाटी की दुकानों को निगम का रिमूवल दल हटाने के लिए आज जब पहुंचा तो दुकानदारों सहित कई लोगों ने इसका विरोध किया और निगम की कार्यप्रणाली को तानाशाही वाली कार्रवाई बताते हुए निगम के कई अधिकारियों पर पैसे के लेनदेन के आरोप भी लगाए। समाजसेवी मान सिंह राजावत की माने तो निगम के लोग इन दुकानदारों से ₹300 की रिश्वत लेते हैं और सब सेटल कर जाते हैं। वहीं एक अन्य दुकानदार के मुताबिक करीब 3 से 4 सालों से वह चाट चौपाटी की दुकान लगा रहे हैं और वह बिजली के मीटर कनेक्शन के साथ बिल भी भर रहे हैं लेकिन निगम के लोग आज अचानक उन्हें बेरोजगार करने पहुंच गए।
