नगर निगम इंदौर के सफाई कर्मचारी की शिकायत पर नगर निगम के दरोगा को लोकायुक्त ने किया ट्रैप

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अर्जुन उटवाल इंदौर नगर निगम ज़ोन क्रमांक 12 (हरसिद्धि ज़ोन) में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। आवेदक का माह अक्टूबर का दिनांक 1.10.22 से दिनांक 5.10.22 तक की अवधि का ड्यूटी से अनुपस्थित का वेतन तथा उसके पहले का तीन माह का वेतन आरोपी द्वारा निकलवाने के एवज में प्रभारी दरोगा सोनू बेंडवाज द्वारा रिश्वत राशि ₹ 25,000की मांग की गई, जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की गई। सत्यापन उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर आज दिनांक 9.12.22 को आरोपी दरोगा को आवेदक से रिश्वत राशि ₹10,000 लेते हुए ट्रैप किया गया। मौके पर धारा 7 भ्रनिअ अंतर्गत कार्यवाही जारी है।

Exit mobile version