पुलिस की एनएसए की कारवाही को निरस्त करने के लिए फर्जी गृह मंत्रालय का लगाया पत्र भूमाफिया दीपक मद्दा पर पुलिस ने किया धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।
दरअसल खजराना थाना क्षेत्र का जमीन का जादूगर भू माफिया दीपक मद्दा पर कई अप धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर रखा है हालांकि न्यायालय से जमानत पर चल रहे दीपक मद्दा पर पुलिस ने एनएसए की कार्रवाई की थी लेकिन एक फर्जी गृह मंत्रालय का पत्र बनाकर एनएसए की कार्यवाही को निरस्त करने के लिए पत्र पुलिस विभाग को पेश किया गया था विभाग ने जब पत्र की जांच की पता चला कि गृह मंत्रालय द्वारा इस तरह का कोई भी पत्र जारी नहीं किया है भू माफिया दीपक मद्दा द्वारा किए गए फर्जी गृह मंत्रालय के पत्र की जानकारी के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी दीपक मद्दा उर्फ सिसौदिया की तलाश शुरू कर दी है वहीं इस पत्र से जुड़े वह फर्जी पत्र मामले में अन्य और भी को लोग शामिल है इसकी भी जांच की जा रही है दीपक मद्दा की गिरफ्तारी के बाद स्पष्ट हो सकेगा की किन अधिकारियों के जरिए इस फर्जी गृह मंत्रालय के पत्र को बनाया गया था।
