इंदौर की भवरकुआ पुलिस ने एग्रीकल्चर की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए नखली खाद बनाने वाले कारखाने पर दबिश देकर चार आरोपीयो को गिरफ्तार किया है और मौके से करीब 400 बोरी नखली खाद की बरामद की है
दरसअल इंदौर की भवरकुआ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि न्यू आरटीओ के पीछे बनी बस्ती में नखली खाद बनाने का कारखाना संचालित किया जा रहा है जिस पर भवरकुआ पुलिस ने एग्रीकल्चर की टीम के साथ मिलकर दबिश दी तो मौके पर पाया गया कि इफ्को कंपनी की डीएपी की नकली खाद बनाई जा रही थी वही पुलिस ने मौके से नकली डीएपी की छपाई वाली करीब 400 बोरिया उसमें प्रोम नामक खाद बोरियों में भरा जा रहा था वही मौके से पुलिस ने नकली खाद का कारखाना संचालित करने वाले सचिन कटारिया , राजेन्द्र बिरथरे को गिरफ्तार किया गया था वही एग्रीकल्चर विभाग की जांच आने के बाद कीटनाशक अधिनियम , फर्टिलाइजर अधिनियम , 420 धारा सहित नकली बोरियों पर छपाई करने और बनाने पर भी कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है वही पुड़े मामले में सचिन कटारिया , प्रह्लाद गुर्जर , राजेन्द्र बिरथरे सहित पर्वत सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है वही पुड़े मामले में आरोपीयो ने पूछताछ में बताया कि राजस्थान , यूपी सहित छत्तीसगढ़ में नखली खाद सप्लाय करते थे इसी के साथ राजेश सूहाने सहित अन्य आरोपी अभी फरार है जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है
