छात्र छात्राएं कर रहे थे नशाखोरी पुलिस ने मकान मालिक सहित हुक्काबार संचालित करने वाले पांच आरोपी को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के भोलाराम उस्ताद मार्ग की ब्रह्मपुरी कॉलोनी में शुक्रवार रात पुलिस ने एक फ्लैट पर छापामार कार्यवाही करते हुए छात्र छात्राओं को नशा खोरी करते हुए पकड़ा पुलिस ने मकान मालिक सहित हुक्का बार संचालित करने वाले पांच आरोपीयो पकड़कर कार्यवाही की है

दरसअल इंदौर की भवरकुआ पुलिस को रहवासियों द्वारा लगातार शिकायत मिल रही थी की भोलाराम उस्ताद मार्ग की ब्रह्मपुरी रहवासी कॉलोनी के एक फ्लैट में हुक्काबार संचालित किया जा रहा है और साथ ही नशेड़ियों का जमावड़ा भी लगा रहता है जिस पर भवरकुआ पुलिस ने छापामार कार्यवाही करते हुए मौके से नशे का सामान सहित हुक्का बार संचालित करने वाले सबुर अली , अब्बास महू वाला सहित मकान मालिक कमल कुमावत सहित हुक्के में फ्लेवर्ड सप्लाय करने वाला मंजीत को भी गिरफ्तार किया है वही भवरकुआ थाना क्षेत्र के छात्र छात्राओं को नशे की लत लगाने वाले पांचों आरोपियो पर पुलिस ने तंम्बाकु अधिनियम और आईपीसी 336 के तहत मामला दर्ज किया गया है

Exit mobile version