पिछले द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले 17 वर्षीय किशोर की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी जिसे टैंकर ने कुचल दिया था जिस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी पूरे मामले में पुलिस द्वारा टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र का रहने वाला 17 वर्षीय ओम प्रकाश बंजारा बाइक से अपने काम पर जा रहा था उसी दौरान टैंकर को ओवरटेक करते समय ओमप्रकाश टैंकर की चपेट में आ गया जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पूरे मामले में टैंकर चालक की लापरवाही सामने आई जिसे लेकर द्वारकापुरी पुलिस ने टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है वहीं टैंकर भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।
