मल्हारगंज थाना क्षेत्र में महिला के साथ चेन स्नेचिंग बदमाशों की तलाश शुरू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में फिर एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है जिसमें दो अज्ञात युवकों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है

मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र के जवाहर मार्ग का है यहां के लोधी पुरा की रहने वाली महिला अपने घर की ओर लोधी पुरा जा रही थी उसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और महिला को धक्का देकर उनके गले से सोने की चेन खींच कर फरार हो गए महिला ने पूरी घटना की शिकायत मल्हारगंज थाने पर दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version