इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई थी जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां कल्पना किन्नर के साथ में रहने को लेकर अभिषेक बसोड़ और बंटी यादव व गोपाल काला से कल्पना किन्नर के साथ में रहने को लेकर विवाद हुआ था पुलिस के मुताबिक पहले बंटी यादव कल्पना किन्नर के साथ रहता था और वर्तमान में मृतक अभिषेक रहने लगा था इस बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था जिसमें बंटी और गोपाल द्वारा अभिषेक को चाकू मारकर घायल कर दिया था जिसे इलाज के लिए एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपी बंटी और गोपाल को हिरासत में ले लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
