किन्नर के साथ रहने के लिए दो युवकों में चाकूबाजी की घटना सामने आई है जहां अपने एक साथी के साथ मिलकर युवक चाकू से हमला कर घायल कर दिया था उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के आस्था पैलेस कॉलोनी का है यहां रहने वाले अभिषेक नामक युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया बताया जा रहा है कि आरोपी बंटी यादव पहले एक कल्पना नाम के किन्नर के साथ रहता था लेकिन कुछ दिनों से अभिषेक उस किन्नर के साथ रहने लगा था जिसके बीच दोनों में आपसी रंजिश चल रही थी इसी दौरान बंटी यादव ने अपने एक अन्य साथी गोलू के साथ मिलकर अभिषेक पर चाकू से हमला किया घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान अभिषेक की मौत हो गई मामले में एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है वहीं मुख्य आरोपी बंटी यादव फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
