द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिया स्नैचिंग की वारदात को अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार महिलाओं के साथ स्नैचिंग की वारदात बढ़ती जा रही है ऐसा ही मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में आया जहां अपने काम के लिए निकली महिला से दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे दिया महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है यहां के ममता नगर की रहने वाली दीपिका बारिया नामक महिला घर से अपने काम पर जा रही थी उसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले से मंगलसूत्र खींच लिया और फरार हो गए पूरी घटना की शिकायत महिला ने द्वारकापुरी थाने पर दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version