जूनी इंदौर पुलिस ने दो वाहन चोरों को पकड़ा है । फिलहाल इनके कब्जे से दो वाहन मिले है । अभी दोंनो से बदमाशो से पूछताछ जारी है जिसमे कई खुलासे होने की उम्मीद है ।
जूनी इंदौर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो बदमाश एक मोटरसाइकिल गाडी चुराकर ले जा रहे है । सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ा । पूछताछ करने पर दोंनो ने गाडी चुराना काबुल किया । इसके कब्जे से एक ओर गाडी मिली है । पकड़ाए बदमाशो के नाम मोहित यादव और सचिन यादव है ।
