इंदौर शहर में वाहन चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है जहाँ इंदौर पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्त में लिया है। उसने 2 दिन पहले ही एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। सीसीटीवी कैमरे में उसका हुलिया कैद हो गया था।
दरअसल जूनी इंदौर थाने के जांच अधिकारी के अनुसार माणिक बाग रोड पर रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल फ्लेट के नीचे ही खड़ी थी। अज्ञात बदमाश रात के समय चोरी कर ले गया। पुलिस ने वहां के सीसीटीवी फुटेज तलाशे तो एक युवक गाड़ी ले जाता हुआ नजर आया। उसकी पहचान यासिर निवासी ब्रुक बॉन्ड कॉलोनी के रुप में की। जिस मल्टी के नीचे से गाड़ी चोरी हुई उसके एक गली आगे ही आरोपी रहता है, वह नशे का आदी है। पुलिस ने आरोपी के पास से गाड़ी भी जब्त हो गई है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अपराध दर्ज है।
