दो दिन पहले एरोड्रम क्षेत्र में ट्रक चालक पर हमला कर हुई ट्रक लूटपाट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने ट्रक के क्लीनर सहित उसके साथियों को पकड़ा है । पूछताछ में क्लीनर ने बताया कि ड्राइवर द्वारा किए जा रहे शोषण से परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया था ।
घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के हींकारगिरी के पास की है । यह टायरों से भरे कंटेनर को रोककर अज्ञात बदमाशो ने ट्रक में चढ़कर ड्राइवर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था । जब ड्राइवर अपनी जान बचाकर भागा तो बदमाश ट्रक लेकर बदमाश फरार हो गए थे । ट्रक में करीब 90 लाख का सामान था । वारदात के बाद ट्रक चालक शिवशंकर ने उसकी शिकायत एरोड्रम पुलिस को की थी । जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को चंदन नगर क्षेत्र से बरामद किया था । मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए ट्रक के क्लीनर को ही पकड़ा है जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था । क्लीनर मूलतः नेपाल का रहने वाला है और ड्राइवर द्वारा किए जा रहे शोषण से परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया था
।
पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में पूरी वारदात का खुलासा करते हुए सभी आरोपियो को हिरासत में लिया है । अगर बदमाश नेपाल भाग जाते तो पुलिस के लिए इन्हें पकड़ाना मुश्किल भरा हो सकता था ।
