आजाद नगर पुलिस ने नाबालिक लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को पकड़ा है। आरोपी एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था । लड़की तो मिल गई थी जबकि आरोपी फरार था ।
मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है । यह रहने वाली एक नाबालिक लड़की जुलाई 2021 में अचानक लापता हो गई थी । परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लापता लड़की की तलाश शुरू की थी । तभी लड़की दूसरे दिन मिल गई थी । तब लड़की ने आरोपी अर्जुन मोहनिया के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज करवाया था । तभी से आरोपी फरार था जिसे पुलिस ने पकड़ा है ।
