दुष्कर्म के अपराध में फरार चल रहे पूर्व पार्षद अनवर दस्तक पर डीसीपी ने ₹5000 का इनाम घोषित कर दिया है पिछले दिनों पीड़िता ने कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर दस्तक पर दुष्कर्म की एफ आई आर खजराना थाने में दर्ज करवाई थी तब से ही अनवर दस्तक फरार चल रहा है वही महिला ने अपहरण का एक मुकदमा हाल ही में चंदन नगर थाने में भी अनवर दस्तक पर दर्ज करवाया है
पूर्व कांग्रेस के पार्षद अनवर दस्तक पर उसकी महिला मित्र ने दुष्कर्म का केस खजराना थाने में दर्ज करवाया था अनवर दस्तक ने शादी करने के नाम पर पीड़िता का शोषण शारीरिक संबंध बनाए थे लेकिन उसको डरा धमका रहा था जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी खजराना पुलिस अनवर दस्तक की तलाश कर रही है तो उस पर इनाम भी घोषित पुलिस अधिकारियों ने किया है दूसरी ओर पीड़िता महिला ने चंदन नगर थाने में उसके बेटे के अपहरण करने की भी अनवर दस्तक पर एफआईआर दर्ज करवाई है आरोपी दस्तक की दोनो थानां पुलिस तलाश कर रही है
