2 दिन पूर्व परदेशीपुरा पुलिस ने लूट की योजना बनाते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था पूछताछ में 3 आरोपियों ने क्षेत्र के ही एक मंदिर से चोरी करना भी कबूल किया है जिनसे चोरी का माल बरामद कर लिया है।
गौरतलब है कि परदेशीपुरा पुलिस ने 2 दिन पूर्व एनसीटी वाइन शॉप के पास पांच आरोपियों को लूट की योजना बनाते गिरफ्तार किया था पूछताछ में आरोपियों ने और भी खुलासे की हैं जिसमें से तीन आरोपियों ने क्षेत्र के ही एक मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था वही उसी रात एक मोबाइल चोरी की घटना को भी तीन आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया था पूरे मामले में पुलिस ने मंदिर से चुराया गया चांदी का छत्र और कान के बाले और एक मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है उम्मीद है कि इसमें और भी मामले के खुलासे होंगे।
