दिन दहाड़े ताला तोड़कर घर से कैमरा चुराने वाली गैंग को पुलिस थाना बाणगंगा ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

स्वयं का फोटोग्राफी का काम शुरू करने के लिए साथी के घर से वीडियो कैमरा, डीएसएलआर, ड्रोन कैमरा चुराने वाले आरोपी और उसके अन्य साथी को बाणगंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कुशवाह नगर से फरियादी अजय कुर्मी के घर से लाखों रुपए कीमत के कैमरे चुराए थे।

दरअसल बाणगंगा थाना पुलिस को फरियादी अजय कुर्मी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह फिल्मोग्राफी/विडियो शुटिंग का काम करता है। लेकिन 23 मार्च को दिन में फरियादी के कुशवाह नगर वाले किराये के मकान में कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर में रखा हुआ कैमरा, डीएसएलआर कैमरा, कैमरा लैंस व अन्य कैमरा एसेसरीज कुल कीमती करीबन 5,00,000 रुपये का सामान चोरी कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला । घटना स्थल पर लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटैज चैक कर, फुटैज में आये चोरी करने वाले का फुटैज फरियादी को दिखाया गया । फरियादी ने सीसीटीवी फुटैज में दिखाई दे रहे चोर को उसी के साथ काम करने वाले नौकर नीलेश झा एवं राजेन्द्र कुरील बताया । फरियादी ने बताया कि संदिग्ध नीलेश झा घटना के बाद थाने पर एफआईआर लिखवाने फरियादी के साथ में भी आया था । जो लगातार फरियादी के उपर निगाह रखे हुए है । पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटैज के आधार पर संदिग्ध नीलेश एवं राजेन्द्र कुरील को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई । जिन्होने फरियादी अजय कुर्मी के घर में ताला तोड़कर ड्रोन कैमरा, डीएसएलआर कैमरा, व अन्य कैमरा एसेसरीज चोरी करना स्वीकार किया। जिसके बाद चोरी का सामान आरोपी नीलेश झा, राजेन्द्र कुरील एवं दिनेश इंगले के द्वारा आपस में हिस्सा कर लिया ।

Exit mobile version