छत्रीपुरा पुलिस ने जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर श्री क्लॉथ मार्केट वैष्णोबाल विनय स्कूल के प्राचार्य सहित अन्य लोगो के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है । स्कूल द्वारा फीस जमा नही होने पर कई बच्चो की ऑनलाइन एक्जाम नही ली गई थी जिसके बाद बच्चो के परिजनों ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी की दर्ज करवाई थी
मामला शहर के प्रतिष्ठित स्कूल श्री क्लॉथ मार्केट वैष्णोबाल विनय से जुड़ा है । स्कूल के प्राचार्य द्वारा कुछ बच्चो की फिर जमा नही होने पर उन्हें ऑनलाइन क्लास ओर एक्जाम से वंचित किया गया था । जिसकी शिकायत बच्चो के परिजनों ने जिला शिक्षा अधिकारी को दर्ज करवाई थी । शिकायत के बाद हुई जांच में शिक्षा विभाग ने स्कूल को दोषी पाया जिसके बाद स्कूल की प्राचार्य सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है
