तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने किया केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमे एक युवक को अपने जन्मदिन का केक काटना इतना महंगा पड़ जायेगा उसने सोचा भी नही था ।

जी हां आपको बता दें एक ऐसे ही युवक गौतम जोशी जिसने अपने जन्मदिन के दौरान बीच रोड पर अवैध तलवार से केक काटा था जिसका विडियो सोश्यल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है दरसअल पूरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के पालदा क्षेत्र का है जहा एक पुजारी के बेटे द्वारा अपने जन्मदिन की पार्टी में बीच रोड पर अवैध तलवार से केक काटा गया है आप देख सकते है किस तरह से वायरल वीडियो में जन्मदिन की पार्टी में 100 से अधिक युवक के साथ मिलकर तलवार से केक काटा जा रहा है जिसका वीडियो सोश्यल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वही वायरल वीडियो के आधार पर आजाद नगर पुलिस ने बर्थडे बॉय गौतम जोशी को गिरफ्तार कर तलवार जब्त कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है

Exit mobile version