भोपाल में 4 आतंकी मिलने से प्रदेश में हड़कंप जिसको लेकर अब इंदौर में भी हाई अलर्ट जारी किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश के भोपाल में 4 आतंकी मिलने से प्रदेश में हड़कंप मच गया जिसको लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने इंदौर में अलर्ट जारी कर इंदौर के रेलवे स्टेशन , बस स्टैंड , और भीड़ भाड़ वाली जगह राजवाड़ा पर बीडीडीएस डॉग स्क्वाड की मदद से चेकिंग कर रही है इंदौर में निकलने वाले गेरों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है

दरसअल पिछले दिनों मध्य्प्रदेश के भोपाल में चार आतंकी पुलिस ने गिरफ्तार किए थे जिसको लेकर अब इंदौर में भी हाई अलर्ट जारी किया है बहरहाल भोपाल में पकड़ाए आतंकी की लिंक इंदौर से नही मिल पाई है पर एहतियात के तौर पर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा लगातार थाना स्तर पर बैठक की जा रही है वही इंदौर की प्रमुख जगह जैसे रेलवे स्टेशन , बस स्टैंड , इंदौर के दिल कहे जाने वाला राजवाड़ा क्षेत्र में बीडीडीएस द्वारा डॉग स्क्वाड की मदद से चेकिंग की जा रही है और बाहर से आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है इसी के साथ परम्परागत निकलने वाली गैर को लेकर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गैर मार्ग पर 200 कैमरे और ड्रोन से नजर राखी जायेगी जिससे आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी वही पुलिस कमिश्नरी के अंतर्गत आने वाले 35 थाना क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च भी निकले जा रहै है जिससे अपराधियो में खोफ पैदा हो सके और किसी भी प्रकार का अपराध त्योहारों पर ना कर सके ।

Exit mobile version