ड्रग्स के साथ पकड़े गए आरोपियों ने किया खुलासा नशे का शौक पूरा करने के लिए वाहन भी चुराते थे।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर संयोगिता गंज पुलिस द्वारा पिछले दिनों दो आरोपियों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया था वही उनकी निशानदेही पर ड्रग्स पीने वालों को गिरफ्तार किया गया था पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की वारदात कबूली है अब तक आरोपियों से दो दर्जन वाहन चोरी करने की जानकारी मिल चुकी है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद अब एक मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले और उसका सेवन करने के बाद वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ संयोगितागंज पुलिस में दो आरोपियों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था इनकी निशानदेही पर ड्रग्स पीने वालों को भी गिरफ्तार किया गया था पूरे मामले में पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की वारदात को भी अंजाम देना स्वीकार किया है आरोपियों द्वारा अब तक दो दर्जन वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया है गैंग का मुख्य सरगना रिजवान है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रति सप्ताह 10 वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे अब तक आरोपियों ने दो दर्जन वाहन चोरी करना स्वीकार किए हैं वाहन चोरी करने के बाद यह मानपुर के बदमाश को वाहन देते थे जिसकी तलाश की जा रही है पुलिस को इन आरोपों से अब तक दो दर्जन वाहनों की जानकारी मिल चुकी है जो इन्होंने इंदौर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी करना स्वीकार किए हैं फिलहाल पुलिस आरोपियों से और भी पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version