इन्दौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र एक पार्क में शुक्रवार की शाम तीन नाबालिग युवतियों ने सल्फास की गोली खाकर आत्म हत्या करने की कोशिश की थी जिसमे संभवतः दो नाबालिग युवतियों की मौत हो चुकी है आए तीसरी युवती का हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। वही पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि असलियत का पता चल सके ।
दरसअल पूरी घटना पहले इन्दौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के रीजनल पार्क की बताई जा रही थी मगर एक नाबालिग बच्ची के बयान के बाद पूरी घटना भवरकुआ थाना क्षेत्र के एक पार्क की बताई जा रही है जहा तीन नाबालिग बच्चियों ने सल्फास की गोलियां खा कर आत्म हत्या की कोशिश की थी जहाँ तीनो नाबालिग युवतियों को गंभीर हालत में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसमे से दो संभवतः दो युवतियों की इलाज के दौरान मौत हो गई है वही एडिश्नल डीसीपी प्रशांत चौबे ने बताया कि तीनों युवतियां मूलतः आष्टा के पास ग्रामीण इलाके की रहने वाली है। तीनो युवतियां सुबह बस से इन्दौर पहुंची थी जिसके बाद एक पार्क में जाकर सल्फास की गोली खाकर आत्म हत्या करने की कोशिश की थी पायल 16 वर्ष युवती ने बॉयफ्रेंड रोहित के बात ना करने को लेकर जहरीला पदार्थ खाया वही पूजा ने अपने माता-पिता से घरेलू पारिवारिक विवाद के चलते खा लिया और तीसरी युवती आरती ने दोनों अपनी बेस्ट फ्रेंड की परेशानियों को देखते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया तीनों ही युवती आष्टा जिले के मॉडल स्कूल में पढ़ती है पूजा की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है वही पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हकीकत का पता चल सके फिलहाल मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है
