झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

संस्था सेवा सुरभि के तत्वावधान में इंदौर नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस एवं इंदौर विकास प्राधिकरण की सहभागिता में इस वर्ष भी ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’ अभियान उल्लास एवं उत्साह के साथi मनाने की तैयारियां शुरू हो गई है।

दरअसल इस सिलसिले में रविवार 25 दिसम्बर 2022 को सुबह 10.30 बजे रीगल चौराहा स्थित होटल सरोवर पोर्टिको पर एक बैठक आयोजित की गई अभियान से जुड़े पद्मश्री जनक पलटा, अनिल त्रिवेदी, ओमप्रकाश नरेडा एवं कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि इस अवसर पर कलेक्टर इलैया राजा टी सहित शहर के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे आमंत्रित किए गए हैं, बैठक में आमंत्रित सदस्यों से आग्रह किया गया है कि वे अभियान हेतु अपने रचनात्मक सुझाव लिखित रूप में लेकर आएं ताकि उन पर बैठक में विचार-मंथन भी हो और समय की भी बचत हो सके।  कलेक्टर इलैयाराजा ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत 7 जनवरी से की जानी चाहिए क्योंकि इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होने जा रहा है जिसके चलते अन्य देशों से आने वाले लोग भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सके कलेक्टर ने इंदौर की ट्रैफिक को लेकर मीडिया से बात की

Exit mobile version