इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में फिर एक महिला के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है जहां अज्ञात बदमाश में एलआईसी पॉलिसी मेच्योर होने का बोल कर उनका यूपीआई पिन ले लिया और अकाउंट से रुपए निकाल लिए महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की राजमहल कॉलोनी का है यहां की रहने वाली वंशिका नामक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था और खुद को एलआईसी का एजेंट बताया था जिस ने बताया कि उनकी एलआईसी पॉलिसी मैच्योर हो चुकी है उसका राशि खाते में डालनी है बातों में उलझा कर महिला से उनके अकाउंट का यूपीआई पिन ले लिया कुछ देर बाद महिला के अकाउंट से ₹25000 कट गए अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत महिला ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई है पुलिस ने वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
