इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ दो अज्ञात लोगों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर दी और उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की है।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के नवदापंथ का है जहां कमलेश ठाकुर नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी जब वह अपना काम निपटा कर घर की ओर आ रहा था उसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने उसका रास्ता रोका और उसे धक्का देकर गिरा दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी मारपीट करने के दौरान जब युवक ने अपना मोबाइल देखा तो वह उसे नहीं मिला मारपीट करने वाले अज्ञात बदमाशों द्वारा उसका मोबाइल भी लूट कर फरार हो गए और यदि कमलेश की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है उनकी तलाश की जा रही है।
