जिस बस में दिखाया चाकू, उसी में लगवाया झाड़ू पुलिस ने बदमाशों का कान पकड़वाया, जुलूस निकाला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर की खजराना पुलिस ने सिटी बस चालक को धमकाने वाले मैजिक गाडी चलाने वाले दो बदमाशों को पकड़ने में सफलता हासिल की है पकड़े गए दोंनो ही बदमाश अड़ीबाजी कर सिटी बस चालक को धमका रहै थे जिसका वीडियो शोसयल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा था वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उन्ही के क्षेत्र में जुलूस निकाला ओर उसी सिटी बस में झाड़ू लगवाकर साफाई करवाई ।

दरसअल पूरा मामला इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के गणेश मंदिर का है जहा दो दिन पहले एक सिटी बस चालक को क्षेत्र के ही दो बदमाश द्वारा गाड़ी टकराने को लेके विवाद हो गया था विवाद के दो दिन बाद अंकित और अतुल ने सिटिबस चालक को चाकू लेकर धमकाया था । जिसकी शिकायत सिटी बस चालक द्वारा खजराना पुलिस को की गई थी वही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तुरंत कार्यवाई करते हुए बदमाश अंकित ओर अतुल को पकड़ा है जो मैजिक गाडी चलाते है और क्षेत्र में लोगो से अड़ीबाजी करते थे वही पुलिस ने दोनों बदमाश अंकित और अतुल का पुलिस ने उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला जहा लोगो मे इनका ख़ौफ़ रहता था । वही दोनों बदमाश अंकित और अतुल से पुलिस ने उसी सिटी बस में झाड़ू लगवा कर साफ सफाई भी करवाई गई । वही पकड़े गए बदमाशो पर पूर्व में कई मामले थांनो में दर्ज है।

Exit mobile version