इंदौर के सेंट्रल जेल में कैदियों द्वारा तेयार की जा रही इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

विघ्नहर्ता लंबोदर अनेकों नाम से जाने वाले जाने वाले भगवान गणेश जल्द घरों में विराजमान होने वाले हैं। वैसे तो भगवान गणेश की मूर्तियां बाजारों में और दुकानों में बनाई जाती है लेकिन इंदौर के सेंट्रल जेल में कैदियों द्वारा भी लगभग 2000 से अधिक इको फ्रेंडली गणेश इस बार कैदियों द्वारा बनाए जा रहे इन गणेश मूर्तियों की विशेषता यह है कि इनमें पेड़ पौधों के बीजों का भी मिश्रण किया गया है । जिससे यदि इन इको फ्रेंडली गणेश को घर में आप विराजमान करते हैं और अपने घर में ही गमलों में या घर के पौधों की कार्यों में विसर्जित करते हैं तो उससे एक पौधा सूख जाएगा यह एक अनूठी पहल इंदौर जेल के कैदियों द्वारा इस बार गणेश प्रतिमाओं में दिखाई दे रही है जेल अधीक्षक अलका सोनकर का कहना था कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणेश प्रतिमाएं बनाई जा रही है और वह कैदियों द्वारा निर्मित करके जेल के बाहर बने उनके जेल आउटलेट पर ही विक्रय के लिए रखी जाएंगी

Exit mobile version