जहरीली शराब के साथ मां बेटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार दोनों मां बेटी बेचती है जहरीली शराब

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अवैध मादक पदार्थ और उसकी तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है वही द्वारकापुरी पुलिस ने दो मां बेटी को जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया है महिला पर पूर्व में भी दक्ष के मामले में कार्रवाई हो चुकी है पकड़ी गई दोनों मां बेटी से 5 लीटर जहरीली शराब बरामद की गई है।

मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां कुंदन नगर क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला और उसकी बेटी जहरीली शराब बेच रही है पुलिस ने घेराबंदी कर जब इन्हें पकड़ा तो इनके पास से 5 लीटर जहरीली शराब बरामद हुई मौके से ही पुलिस ने दोनों मां बेटी को गिरफ्तार किया है वही इनके पास से एक एक्टिवा वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है जिसका उपयोग यह शराब बेचने में करती थी पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला पर पूर्व में ड्रग्स के मामले में कार्रवाई हो चुकी है।

Exit mobile version