खजराना थाना क्षेत्र में जालसाज और ने बीमा कंपनी के खाते से ₹350000000 निकालने की साजिश की थी जालसाज इतने शातिर थे कि उन्होंने बीमा कंपनी का हूबहू चेक बना कर अपने खाते में लगा दिया था बीमा कंपनी द्वारा जब पुलिस को यह पूरी मामले की भनक लगी तो उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार किया है
थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि स्कीम नंबर 134 स्थित बैंक ऑफ इंडिया का यह मामला है जिसमें फरियादी अतुल कुमार वाइसी श्रीवास्तव ने पुलिस को शिकायत दर्ज । अतुल एमके दस्तूर रीइंस्योरेंस ब्रोकर्स प्राइवेट लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट है उन्होंने पुलिस को यह जानकारी 9 नवंबर को दी थी जब बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक द्वारा पीपीएस मांगा गया पीपीएस वह प्रोसेस होती है जिसमें कोई भी बड़े अमाउंट के चेक को क्लियर करने के लिए संबंधित बैंक से ईमेल के माध्यम से उसकी मंजूरी ली जाती है
बैंक अधिकारियों द्वारा बीमा कंपनी से पीपीएस के माध्यम से मेल से यह जानकारी मांगी गई कि 35 करोड का चेक किया आपने किसी को जारी किया है जिस पर बीमा कंपनी ने बैंकों को साफ तौर पर इंकार कर दिया जिसके बाद इस जालसाजी का पता चला और इसकी शिकायत पुलिस को की गई गिरफ्तार किया है
