जमीन फर्जीवाड़े में पटवारी नायब तहसीलदार भी उलझे पुश्तैनी जमीन को गलत तरीके से एक पक्ष के नाम किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की रावजी बाजार पुलिस ने जमीन के फर्जीवाड़े में एक युवक के रिश्तेदारों के साथ ही पटवारी और नायब तहसीलदार के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है। परिवार के सभी लोगों के जमीन में हिस्से थे लेकिन आरोपियों ने सरकारी अफसरों के साथ मिलकर जालसाजी की और जमीन अपने नाम करवा ली रावजी बाजार थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर के अनुसार फा रियादी रामेश्वर पिता रावजी दयाल निवासी बा गड़दा की शिकायत पर पटवारी कैलाश चौधरी,

नायब तहसीलदार पंकज यादव सहित श्यामलाल, जगदीश दयाल, पवन दयाल और अन्नपूर्णा बाई के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दरअसल रामेश्वर दयाल और श्याम दयाल व अन्य आरोपी आपस में रिश्तेदार है। बांगड़दा इलाके में ही पुश्तैनी जमीन है। उसी जमीन को आरोपियों ने अपने नाम करवा लिया रामेश्वर का हिस्सा नहीं दिया गया जो बटांकन हुआ उसमें नायब तहसीलदार और पटवारी ने भी आरोपियों की मदद कर दी फरियादी पक्ष ने मामले की शिकायत की जिसके बाद जांच हुई और आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज बनाने की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version