जमीन धोखाधड़ी कर लंबे समय से फरार आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

: इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर गृह निर्माण सहकारिता संस्था के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले इनामी आरोपी को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

,दरअसल इंदौर में धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि साल के अंतिम में सभी फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पेश किया जाए, जिसके चलते दौरान पुलिस ने विद्युरनगर ग्रह निर्माण सहकारिता संस्था के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी रोहित कोतुल पिता गुलजारी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर संस्था के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर अलॉटमेंट लेटर बनाकर प्लॉट पर अवैध रूप से कब्जा कर प्लॉट बेच कर धोखाधड़ी कर चुका था। जिसकी शिकायत पर द्वारकापुरी थाने पर अपराध दर्ज किया गया था। आरोपी तभी से फरार चल रहा था.

Exit mobile version