खाद्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने अनाज व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खाद्य विभाग की शिकायत पर पुलिस ने अनाज व्यापारी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है व्यापारी द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अनाज का अवैध रूप से संग्रहण करके रखा था।

मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है जहां जैन मंदिर के पास खाद्य विभाग को अनाज की दुकान संचालित करने वाले लक्ष्मी नारायण गोयल के खिलाफ शिकायत मिली थी जब खाद्य विभाग की टीम ने यहां दबिश दी तो बड़ी मात्रा में चावल और गेहूं खाद्य विभाग को मिला जब अनाज के बिलों के बारे में जानकारी मांगी गई तो उक्त व्यापारी के पास बिल नहीं होना पाए गए पुलिस के मुताबिक यह अनाज सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आता है वहीं खाद्य विभाग की टीम ने मल्हारगंज थाने पहुंचकर व्यापारी लक्ष्मी नारायण गोयल के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है

Exit mobile version