प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में धोखाधड़ी जालसाजी और जमीनी जादू करो पर भले ही मामा का बुलडोजर चल रहा हो लेकिन इसके बावजूद बे ख़ौफ़ भूमाफिया जमीन के दस्तावेजों में जादूगरी कर कब्जा कर जमीन हड़पने से बाज नहीं आ रहे हैं ऐसे मामले में पुलिस को मिली शिकायत के बाद ऐसी भूमाफिया की और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है।
मामला खजराना थाना क्षेत्र के इदरीश नगर में रहने वाले पर फरियादी राशिद पटेल ने शिकायत दर्ज कराई है कि इद्रीश नगर में उसने जमीन पर भू माफिया इस्माल बघेल यूसुफ ,इरफान ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा कर लिया था मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि भूमाफिया द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे जहां पुलिस ने तीनों ही आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है वहीं आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
