जहरीली शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार आबकारी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जूनी इंदौर पुलिस ने जहरीली भी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है इसके पास से बड़ी मात्रा में जहरीली शराब बरामद की है आरोपी यूरिया मिलाकर शराब बनाता था।

मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास रोशन सिकलीगर नामक रेलवे ट्रैक के पास जहरीली शराब बना रहा है मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर रोशन सिकलीगर को गिरफ्तार किया जिसके पास से बड़ी मात्रा में जहरीली शराब बरामद हुई है पुलिस के मुताबिक आरोपी कच्ची शराब में यूरिया मिलाकर उसे बना रहा था जो यूरिया डालने के बाद जहरीली हो जाती है जो मानव उपयोग के लायक नहीं रहती है फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

Exit mobile version