इंदौर की छोटी ग्वालटोली थाने से कुछ ही मीटर दूर कल्याण विश्राम ग्रह होटल में भोपाल निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की गला कटी हुई लाश मिली जब आज सुबह होटल के कर्मचारी कमरा खोलकर सफाई करने पहुंचा तो देखा कि कमरे में रुका हुआ व्यक्ति पलंग पर उल्टे मुंह पड़ा था और उसका गला कटा हुआ था होटल कर्मचारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरा घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय हॉस्पिटल भेजा दिया फिलहाल पूरा मामला सुसाइड का लग रहा है ओलिस मृतक के परिजनों से बात करने की कोशिश कर रही है
दरसअल भोपाल निवासी श्याम सुंदर शर्मा पिछले 4 दिनों से इंदौर की छोटी ग्वालटोली थाने के समीप कल्याण विश्राम होटल में कमरा लेकर रुका हुआ था वही जब आज मंगलवार की सुबह सफाई कर्मी ने गेट खोलकर देखा तो श्यामसुंदर पलंग पर उल्टे मुंह खून से सना शव पड़ा हुआ था जिसकी सूचना कर्मचारी ने तुरंत पुलिस और अपने होटल मैनेजमेंट को दी वही जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो श्यामसुंदर का गला कटा था म्रतक श्याम सुंदर के पास एक कटर भी पड़ा हुआ था संभवतः मृतक श्याम सुन्दर ने कटर से अपना गला काटकर आत्महत्या कि हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है वहीं पुलिस ने म्रतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना कर दी है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है
