राशनमाफिया द्वारा राशन की कालाबाजारी करने वालों दो के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खाद विभाग लगातार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है वही बाणगंगा थाना क्षेत्र में भी पिछले दिनों खाद विभाग द्वारा कार्रवाई की गई थी जिसमें जांच के बाद पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामला बाणगंगा थानां क्षेत्र का है जहां 2 दिन पूर्व खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा द्वारा वृंदावन कॉलोनी क्षेत्र की राशन दुकान पर छापामार कार्रवाई की थी जहां पर बड़ी मात्रा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन का स्टॉक पाया गया वही लोगों की शिकायत दी थी कि यह राशन महंगे भाव में दिया जा रहा है वहीं क्षेत्र की अलग अलग आटा चक्की पर राशन बेचा जा रहा है वही कुंदन प्रजापत की चक्की पर दबिश दी तो वहां बड़ी मात्रा में राशन पाया गया पूरे मामले में हिसाब में भी गड़बड़ पाई गई जिसे लेकर पुलिस ने कुंदन प्रजापत और शुभम जायसवाल के खीलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है जिनकी तलाश की जा रही है

Exit mobile version