छत्रिपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिक के साथ दुष्कर्म आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में फिर एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है नाबालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग ने अपने परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी सोशल मीडिया के माध्यम से जय विश्वकर्मा से दोस्ती हुई थी दोस्ती होने के बाद जय विश्वकर्मा द्वारा उसे लालच दिया गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया उसके बाद जय द्वारा लगातार नाबालिक को ब्लैकमेल कर घर से गहने और रुपए भी बुलवा लिए नाबालिक के परेशान होने के बाद उसने यह घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी परिजन नाबालिग को थाने लेकर पहुंचे और आरोपी जय विश्वकर्मा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है वही आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version