इंदौर में फिर एक बार रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है मौसा ने ही अपनी सगी भांजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र का है यहां की रहने वाली एक फरियादी ने अपने परिजन के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसका मौसा ही लगातार उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा है और लगातार उसे ब्लैकमेल भी कर रहा है फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही पूरे मामले की जांच कर रही है।

