इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक को शराब के रुपए नहीं देने पर बदमाश ने मारपीट कर दी और फरार हो गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामला छतरीपुरा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के रहने वाले विक्की नामक युवक में थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि क्षेत्र का ही आदतन बदमाश उसके पास आया और शराब के रुपए की मांग की नहीं देने पर उसने मारपीट शुरू कर दी और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी फरियादी विक्की की शिकायत पर पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है।
