चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए पांचों आरोपियों से धारदार हथियार बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नक़ाबजनी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए बाग टांडा से गिरोह के सदस्यों को बुलाकर बड़ी वारदात की अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों से धारदार हथियार और चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है आरोपियों से अन्य और भी वारदातों के मामले में पूछताछ की जा रही है।

दरअसल राजेंद्र नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाईपास स्थित कुछ बदमाश धारदार हथियार लिए एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है टीम ने घेराबंदी कर मौके से पांच आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपियों से धारदार हथियार और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी राजेश मौर्य शहर में रहकर सूने मकानों की रेकी करता था और फिर अपने गिरोह के अन्य सदस्य मामा भतीजे और अन्य रिश्तेदारों को बुलाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था पकड़े गए आरोपी पंकज निलेश प्रदीप संजय मूलता: बाग टांडा के रहने वाले हैं फिलहाल पुलिस इनसे आने और भी थाना क्षेत्रों में हुई नकाब जनी और चोरियों के मामलों में पूछताछ कर रही है पकड़े गए सभी आरोपियों का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है

Exit mobile version