अधिवक्ता परिषद मालवा प्रान्त द्वारा महिला दिवस के अवसर पर किया गया सम्मान समारोह आयोजित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मालवा प्रांत के द्वारा कल महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सुश्री शोभा पोरवाल जिला जज (सतर्कता) मुख्य अतिथि एवं जिला जज महोदय तथा दो वरिष्ठ महिला ए डी जे सुश्री सुमन श्रीवास्तव मैडम मुख्य वक्ता तथा श्रीमती प्रवीणा व्यास मैडम विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रही । कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा, बडी संख्या में न्यायाधीशगण, महिला अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ता बंधुओं द्वारा सहभागिता की गई एवं उक्त कार्यक्रम में सभी महिला न्यायाधीशों का, वरिष्ठ महिला अधिवक्ताओं का, न्यायालय में कार्यरत वरिष्ठ महिला क्लर्क, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का एवं वरिष्ठ प्रोफेसर एवं स्कूल ऑफ लॉ की प्राचार्य श्रीमती अर्चना रांका तथा अन्य महिला अभिभाषक जो अभी सम्माननीय एवं महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं, उन सभी का सम्मान किया गया एवं स्मृति चिन्ह के रूप में भारत माता के कटआउट तथा चित्र भेंट किए गए । कार्यक्रम की सभी अतिथियों द्वारा सराहना की गई ।

उक्त कार्यक्रम में विशेषता पुष्प गुच्छों के स्थान पर तुलसी के पौधे प्रदान किए गए और महिलाओं का प्रमुख व्यंजन पानी-पताशे के अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से स्वाति उखले मालवा प्रांत महिला प्रमुख, विनीता फाये , सीमा शर्मा , तनुजा जी , मर्दुल्ला सेन, वर्षा ठाकुर, अर्चना माहेश्वरी, विभा भरुक़ा जी का योगदान रहा

Exit mobile version