चंदन नगर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे लगे डस्टबिन में मिले जुड़वा भ्रूण के बारे में अभी तक पुलिस को कुछ पता नहीं चल सका है। मामले में आसपास के अस्पतालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
दरअसल, 24 मई को चंदन नगर क्षेत्र के गोविंद बल्लभ पंत जिला अस्पताल के सामने लगे डस्टबिन में पॉलीथिन में जुड़वा भ्रूण पड़े थे। एक सफाईकर्मी ने जब यह देखा तो पुलिस को सूचना दी पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले जिसमें एक बुजुर्ग दिखाई दे रहा है लेकिन जांच में पता चला कि उसका मामले से कोई कनेक्श नहीं।
