चंदन नगर थाना क्षेत्र के नूरानी नगर में सूने मकान के चोरों ने चटकाए ताले और कर दिया हाथ साफ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

चंदन नगर थाना क्षेत्र के नूरानी नगर में सूने मकान के ताले चोरों ने चटका दिए। चोर यहां से लाखों रूपए नकद और आभूषण ले उड़े। फरियादी की शिकायत पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

दरअसल, नूरानी नगर में फरहान कुरैशी अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह किसी काम से 19 अगस्त को बाहर गए थे, इसी दौरान अज्ञात चोर मेन गेट का ताला चटका कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने अलमारी और लॉकर के ताले चटकाए और करीब ढाई लाख रूपए नकद व इतने के ही जेवर ले उड़े। कुरैशी के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन वे बंद हैं। कुरैशी ने सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। अब पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।

Exit mobile version