इंदौर क्राइम ब्रांच ने एरोड्रम थाना क्षेत्र से जिलाबदर बदमाश को किया गिरफ्तार ,आरोपी पर कई अपराध दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में क्राइम ब्रांच द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार आदतन बदमाशों और अपराधिक घटनाओं में लिप्त बदमाशों पर लगातार कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है और इसी के तहत इन्दौर क्राईम ब्रांच ने जिला बदर बदमाश को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे किया गया है बदमाश पर डेढ़ दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है

– दरअसल इंदौर में अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए कमिश्नरी प्रणाली के तहत ऑपरेशन प्रहार संचालित किया जा रहा है और इसी के चलते क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार शहर के तमाम हिस्सों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों पर कार्रवाई की जा रही है बीती शाम को क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पश्चिम क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश जिसे जिला बदर की कार्रवाई के बावजूद भी वह क्षेत्र में अपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है उसे क्राइम ब्रांच द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसका नाम करण वाकोड़े बताया जा रहा है करण पर करीबन डेढ़ दर्जन अपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है जो कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में है जिनमें मुख्य रुप से अड़ी बाजी करना चाकूबाजी हत्या का प्रयास लूट डकैती जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं

Exit mobile version